खबर पक्की: कांग्रेसी उम्मीदवार प्रेमलता दवे से हुई बातचीत के अनुसार 29 लोगों की सूची अभी थोड़ी देर में जारी होने वाली है और रतलाम शहर विधानसभा सीट से प्रेमलता दवे को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रेमलता दवे ने कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है और विश्वास व्यक्त किया है कि रतलाम शहर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा और इस बार जरूर विजयश्री को प्राप्त कर वह विधानसभा में पहुंचेगी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौड़ ने भी इस बात पर मोहर लगाई कि हां कांग्रेस द्वारा रतलाम शहर विधानसभा सीट से प्रेमलता दवे को उम्मीदवार बनाया गया है।
