• Fri. Sep 4th, 2026

 फिल्म निर्माता हरीश दर्शन शर्मा की बड़ी छलांग अफ्रीका में प्रदर्शित होगी मालवा मराठा

BySurendra Jain

Nov 8, 2018

खबर पक्की: रतलाम के फिल्म निर्माता हरीश दर्शन शर्मा ने बड़ी छलांग लगाई है उनकी फिल्म मालवा मराठा ने मालवा क्षेत्र में धूम मचाने के बाद मुंबई की कंपनी इरोज इंटरनेशनल ने विश्व अधिकार खरीदे थे और अब अफ्रीका की एक अन्य बड़ी कंपनी ने अफ्रीका में प्रदर्शन के अधिकार खरीदे हैं रतलाम ही नहीं मध्य प्रदेश की यह पहली फिल्म है जिसके विश्व अधिकार बड़े वितरकों ने खरीदे हैं और अब अफ्रीका में प्रदर्शित होने के बाद रतलाम का नाम विश्व पटल पर छा जाएगा। रतलाम जैसे छोटे शहर में जहां न तो कलाकार आसानी से मिलते हैं ना फिल्म बनाने के संसाधन मौजूद है वहीं इस युवा और नवोदित फिल्म निर्माता ने कम संसाधनों के बावजूद बॉलीवुड की टक्कर की शानदार पिक्चर का निर्माण किया है। पिक्चर की स्टोरी, तकनीकी पक्ष, कलाकारों का काम बेहतरीन है। कर्णप्रिय संगीत और शानदार पटकथा इसको एक मुकम्मल फिल्म बनाती है यही कारण है कि विश्व के बड़े बड़े वितरक मालवा मराठा फिल्म के प्रदर्शन राइट खरीद रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!