• Wed. Jul 29th, 2026

ये कैसा पागल, सोती हुई पत्नी का गला काट डाला बाजना के पास की घटना

BySurendra Jain

Jun 15, 2017

रतलाम। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ीगमना में गुरुवार तड़के एक शख्स ने अपनी ही पत्नी का गला काट दिया। पत्नी घर के बाहर आंगन में सोई हुई थी। पति उठा, धारिया लेकर आया और गहरी नींद में सोई पत्नी पर हमला कर दिया। उसे संभलने तक भी मौका नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि हमलावर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

मृतका का नाम गंगाबाई पति नरसिंग (50) है। गुरुवार की तड़के 4 बजे के गंगा का पति नरसिंग उठा और पास में ही रखे धारिया से गंगा के सिर पर वार कर दिया। जिससे गंगा बुरी तरह जख्मी हो गई। वारदात के बाद नरसिंग वहां से भाग निकला। घटना के दौरान गंगा की पुत्री श्यामा पति सागर निवासी जाबुवानिया अपने मायके आई हुई थी उसने अपने पिता को धारदार हथियार से माता को मारते हुए देखा पुलिस ने श्यामा की रिपोर्ट पर गंगा के पति नरसिंग पर प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि गंगा को घायल अवस्था में लाकर बाजना चिकित्सालय में भर्ती कराया था यहां  इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्ट्म करवाकर गंगा के शव को उसके पुत्र दोलू, नग्गू के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर पति नरसिंग की तलाश कर रही है।

 

error: Content is protected !!