रतलाम। देश के ख्यात कवि बालकवि बैरागी के नाम से युवा कवियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से देश के ख्यातनाम कवि एवं संचालक शशिकांत यादव ने बीड़ा उठाया है। यादव ने अपने माता-पिता की स्मृति में बनाए गए ट्रस्ट के माध्यम से बालकवि बैरागी युवा कवि सम्मान की शुरूआत की है।
श्री यादव के अनुसार इस सम्मान समारोह हेतु वरिष्ठ कवि डॉ अशोक चक्रधर, श्री सुरेंद्र शर्मा, डॉ हरीओम पंवार, सरदार प्रताप फौजदार,डॉ विष्णु सक्सेना, वेदव्रत वाजपई, ,श्री गजेंद्र भाई डॉ प्रवीण शुक्ला और डॉ शम्भूसिंह मनहर से प्रेरणा लेकर,
वरिष्ठ कवि पंडीत सत्यनारायण सत्तन, श्री प्रदीप चौबे, भाई अरुण जेमिनी, श्री जगदीश जी मित्तल, बड़े भाई राजेश जैन चेतन, डॉ सर्वेश अस्थाना के कुशल मार्गदर्शन में,
मेरे परिवार द्वारा पूज्य माता पिता की स्मृति में, श्री लक्ष्मी बाबूलाल पारमार्थिक ट्रस्ट बनाया गया है।
ट्रस्ट के द्वारा राष्ट्र कवि श्री बाल कवि बेरागी जी के नाम से युवा कवियो के लिए एक सम्मान शुरू किया है।
श्री बालकवि बेरागी सम्मान 2017 युवा कवि श्री अशोक चारण(जयपुर) को दिया जाएगा।
सम्मान राशी 21 हजार ₹ शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह के साथ, प्रतिवर्ष सम्मान समारोह और काव्य संध्या आयोजित की जावेगी।
इस वर्ष यह आयोजन 24 जून शनिवार को तय किया गया है।
आपकी दुआए, आशीर्वाद और सुझाव अपेक्षित है।
