• Wed. Jul 29th, 2026

सर्प तस्करी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

ByHarish Sharma

May 24, 2017

बरखेड़ा पुलिस ने सांप तस्करी के मामले में 5 लोगों को मंगलवार देर रात बरखेड़ा बस स्टैंड के प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरखेड़ा फंटा सेमलिया रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास कुछ लोगों की चेकिंग की गई । इस दौरान 5 लोगों के पास से दो मुखी सांप बरामद किया गया।

पुलिस ने सर्प तस्करी के मामले में इंगोरिया निवासी दयाराम पिता मांगीलाल उम्र 35 साल, सैलाना निवासी मुकेश पिता रामेश्वर बलाई उम्र 26 साल, चेन सिंह उर्फ चैनू पिता अनोखीलाल भील उम्र 26 साल, जगदीश पिता शंकर लाल बलाई उम्र 23 साल और रतलाम पीएंडटी कॉलोनी निवासी मोहम्मद रईस पिता यूसुफ उम्र 63 को सर्प तस्करी में गिरफ्तार किया है। जिन पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा में कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!