• Sun. Oct 4th, 2026

अमित शाह के बयान को लोगों ने किया खारिज 87 परसेंट लोगों का मत देश संविधान के आधार पर चलना चाहिए आस्था के आधार पर नहीं।

BySurendra Jain

Nov 1, 2018

खबर पक्की: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के केरल में दिए गए बयान कि सुप्रीम कोर्ट को ऐसे फैसले नहीं करना चाहिए जो लागू नहीं किए जा सके और हम केरल के लोगों की आस्था के साथ है यह बयान सबरीमाला मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के दिए गए आदेश के संदर्भ में अमित शाह ने दिया था इस पर खबर पक्की ने जनता जनार्दन का मत जानने के लिए सर्वे करवाया था की देश आस्था के आधार पर चलना चाहिए या नियम कानून और संविधान के आधार पर इस पर 87 परसेंट लोगों ने कहा कि देश संविधान के आधार पर चलना चाहिए न की आस्था के आधार पर। क्योंकि देश में विभिन्न मत मतान्तर के लोग रहते हैं और सबकी अपनी अपनी अलग अलग आस्था है और आस्था ओं के टकराव को टालने के लिए देश नियम कानून और संविधान के आधार पर चलना चाहिए। मात्र 13% लोगों ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया और कहा कि देश आस्था के आधार पर चलना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!