रतलाम। जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना के ग्राम भूतेड़ा में 35 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप उसी के पति लगा है। आरोप उसी की बेटी ने लगाया है। मामले पुलिस ने आरोपी पिता पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को बरखेडी रोड भूतेडा निवासी गोविंदाम पाटीदार ने पुलिस को सूचना दी की छोटे भाई राजाराम पिता बद्रीलाल पाटीदार की पत्नी लक्ष्मीबाई की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही टीआई दुष्यंत कुमार जोशी मौके पर बल सहित पहुंचे और प्रारंभिक जांच व पंचनामा बना कर शव को पीएम के लिए जावरा भिजवाया। सोमवार सुबह मृतिका का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दुष्यंत कुमार जोशी ने बताया मृतिका लक्ष्मीबाई की पुत्री मनीषा की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता राजाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, 16 वर्षीय पुत्री की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
