• Thu. Sep 3rd, 2026

रावण दहन के बाद कचरा नहीं उठाने पर आयोजक पर निगम द्वारा ₹10000 का जुर्माना कलेक्टर के आदेश पर।

BySurendra Jain

Oct 29, 2018

खबर पक्की : स्टेडियम में रावण दहन के बाद आयोजक द्वारा कचरा नहीं उठाने के कारण आज खिलाड़ी लोग कलेक्टर से मिले थे और शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को निर्देशित किया गया के दशहरे पर रावण दहन के बाद कचरा नहीं उठाने के लिए आयोजक ठेकेदार पर ₹10000 का फाइन करें और कचरा साफ करवाएं इस पर नगर निगम रतलाम द्वारा आयोजक ठेकेदार पर आज ₹10000 का जुर्माना कर सफाई करवाने के निर्देश दिए गए। कितनी हास्यास्पद बात है स्वच्छता अभियान में नंबर लाने के लिए जोड़-तोड़ और दिखावा किया जाता है और दशहरे पर रावण दहन के बाद नगर निगम द्वारा कचरे तक की सफाई नहीं करवाई जाती है और इसके लिए भी लोगों को कलेक्टर के पास जाना पड़ता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते कि निगम की कार्य स्थिति कितनी दयनीय है।

You missed

error: Content is protected !!