Khabar Pakki: अभी रात को 9:00 बजे धानमंडी पर एक ट्रक से उलझ कर इलेक्ट्रिक वायर लाइन नीचे आ गई। और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। भाई के निवासियों ने फोन करके बताया कि इस इलेक्ट्रिक वायर लाइन को वापस व्यवस्थित करवाया जाए नहीं तो आते जाते रस्ते में गाड़ियों में उलझेगा और कोई बड़ी दुर्घटना हो जाएगी। अभी लोगों ने जैसे-तैसे डंडे से इस लाइन को साइड में कर दिया है विधुत मंडल को तुरंत किसी कर्मचारी को भेजकर लाइन को व्यवस्थित करवाना चाहिए नहीं तो बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा है। वैसे भी शहर में कई स्थानों पर इलेक्ट्रिक लाइन काफी नीचे आ जाने से कई मर्तबा वाहनों से दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है।
