खबर पक्की: 22 दिन तक सरकारी सिम का उपयोग कर और उसके माध्यम से फेसबुक व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्टों का आदान प्रदान कर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आज रतलाम निगमायुक्त और पार्षद अरुण राव को जिला प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया। नोटिस में इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए जवाब मांगा है। क्योंकि 6 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी इसके बाद सभी सरकारी सिम ब्लॉक हो जाना चाहिए थी। लेकिन सरकारी सिम को ब्लॉक नहीं करते हुए उसको उपयोग करने का मौका दिया गया जो घोर लापरवाही या जानबूझकर भाजपा पार्षदों को फायदा पहुंचाने का मामला है। देखना दिलचस्प होगा इस मामले में पार्षद और निगमायुक्त क्या जवाब देते हैं या फिर अपनी गलती स्वीकार करते हैं क्योंकि भाजपा पार्षद ने तो खुलेआम लिखा था कि मेरे सरकारी निगम वाले सिम पर ही व्हाट्सएप और फेसबुक चालू है।
