• Thu. Sep 3rd, 2026

मासूम बच्ची के हत्यारे को पकड़ने में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता।

BySurendra Jain

Oct 28, 2018
 रतलाम/इंदौर में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर भागने वाला आरोपी को रतलाम पुलिस ने  जावरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इंदौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि इंदौर द्वारका पुरी निवासी चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को जावरा से गिरफ्तार कर इन्दौर पुलिस के सुर्पद किया गया। पकड़ा गया आरोपी इस प्रकार की वारदात करने का आदि होकर पुर्व मे भी मन्दसौर जिले के मल्हारगढ मे भी वारदात कर चूका है।
 आरोपी  गुरूवार को  टूयशन से बच्ची को  लेकर गया था जिसकी गुमशुदगी बच्ची के पिता ने दर्ज करायी थी।शनिवार को बच्ची का शव मिलने के बाद इन्दौर पुलिस हरकत मे आयी।
 बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी इंदौर से भागकर जा रहा था कि जावरा पुलिस पुलिस के नरेन्द हाड़ा,विष्णू चन्र्दावत की टीम ने हुसैन टेकरी से उसे पकड़ लिया।

You missed

error: Content is protected !!