खबर पक्की: 25 अक्टूबर को खबर पक्की में खबर लगाकर बताया था कि निगमायुक्त से आचार संहिता नियमों को धता बताकर 474 नामांतरण एक साथ करने के लिए 19 अक्टूबर को आचार संहिता लागू होने के दौरान विज्ञप्ति अखबार को जारी की थी, जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त सिंह को आज नोटिस जारी कर दिया है नोटिस में नामांतरण के नियमों को बताने के लिए कहा गया है साथ ही कितने नामांतरण कब से लंबित है यह सारी जानकारी विस्तृत जानकारी सोमवार तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। साथ ही कलेक्टर ने लिखा है कि क्यों ना इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन माना जाए। यदि निगम आयुक्त का जवाब संतोष तक नहीं पाया जाता है तो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्य प्रदेश को अपनी टीम के साथ रिपोर्ट भेजी जाएगी इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
