• Thu. Jul 30th, 2026

गाड़ी में यदि पेट्रोल डलवाते है तो देखे ये खबर, 16 की रात से नहीं मिलेगा ईधन

BySurendra Jain

Jun 14, 2017

रतलाम। यदि आपके पास दोपहिया या चौपहिया वाहन है तो यह खबर आपके काम की है। 16 जून की मध्यरात्रि से 17 जून की रात्रि तक प्रदेश के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल का विक्रय नहीं होगा। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज तय करने की नीति के खिलाफ मध्यप्रदेश के डीलर्स ने यह फैसला लिया है।

बुधवार को उज्जैन में हुई प्रदेशभर के डीलर्स ने 24 घंटे की हड़ताल का निर्णय लिया है। इंदौर रोड़ स्थित एक होटल में हुई इस बैठक में सरकार के फैसले के खिलाफ अन्य कदम उठाने पर भी चर्चा की गई, बैठक में लगभग 300 डीलर शामिल हुए थे।

error: Content is protected !!