• Sun. Sep 13th, 2026

एसी उपवास के जवाब में मटके का सहारा, पंखो से भी तौबा

BySurendra Jain

Jun 14, 2017

भोपाल। मंदसौर में हुई 6 किसानों ही पुलिस फायरिंग से मौत की घटना के  विरोध में कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजधानी भोपाल में 72 घंटे का सत्याग्रह शुरू किया है। प्रदेश के लगभग सभी बड़े कांग्रेस नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है। खास बात यह है कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उपवास के जवाब में सत्याग्रह में न पंखा लगाया और न ही वॉटर कूलर। कार्यकर्ताओं के लिए पानी का इंतजाम भी मटको में किया गया था। सत्याग्रह स्थल के नजदीक ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए जो टेंट लगाया गया है उसमें केवल एक खाट और टेंट के गद्दे लगाए गए है।

दशहरा मैदान  के धरना स्र्थल पर सिंधिया के साथ् ही सांसद विवेक तंखा, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सांसद कांतिलाल भूरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा, सेवादल संगठक महेंद्र जोशी शामिल हुए है। मप्र कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चर्तुवेदी के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह भी 15 जून की शाम 4 बजे से सत्याग्रह में शामिल होंगे।

 

error: Content is protected !!