• Thu. Sep 3rd, 2026

 आटो चालक ने दिया इमानदारी का परिचय, यात्री का सामान थाने पर जमा कराया

BySurendra Jain

Oct 26, 2018

रतलाम/गुरूवार की दोपहर आटो रिक्शा मे सवार होकर राम मन्दिर गयी महिला यात्री अपना सामान आटो मे ही भुल जिसे आटो चालक ने थाने पर जमा करा कर ईमानदारी का परिचय दिया। मिली जानकारी के अनूसार अय्यूब खा पिता चाद मोहम्मद निवासी हरमाला रोड़ आटो रिक्शा चलाता है दोपहर मे गणेश देवरी से आटो रिक्शा मे महिला यात्री को बिठाकर राम मन्दिर छोड़ा था लेकीन महिला यात्री सामान (साड़ीयो के आठ बक्से) आटो मे ही भुल गयी। इसका पता आटो चालक को रात मे चला जब वह घर पर आटो को खड़ा कर रहा था।चालक ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए यात्री का सामान दो बत्ती थाने पर जाकर जमा कराया गया।
अभी तक कोई भी महिला उक्त सामान लने नही पहुची जिसका सामान वे दो बत्ती थाने पर पुलिस से सम्पर्क कर अपना सामान ले लेवे। एसपी ने आटो चालक को पुरूस्कृत करने को कहा है।

You missed

error: Content is protected !!