खबर पक्की: कल मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा द्वारा होटल सेंट्रल में आयोजित पत्रकार वार्ता को निर्वाचन अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा ने साढ़े 5 साल की मंडी की उपलब्धियों को बताने और उस आधार पर भारतीय जनता पार्टी से विधायक प्रत्याशी के लिए अपने टिकट की दावेदारी के लिए यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 50 से 60 पत्रकार शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू है और किसी भी राजनीतिक नेता या कार्यकर्ता को किसी भी आयोजन करने से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है लेकिन न तो मंडी अध्यक्ष द्वारा इस पत्रकार वार्ता को आयोजित करने के लिए कोई अनुमति ली गई और पूछने पर भी यही कहा कि हमने तो मंडी की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित किए इसमें हमें अनुमति की आवश्यकता नहीं है। यह सीधे-सीधे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला था और इसके लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है और जवाब संतोष प्रद नहीं होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
