खबर पक्की: सोशल मीडिया पर खबर पक्की के सर्वे में कांग्रेस का सर्वाधिक लोकप्रिय चेहरा प्रेमलता दवा के रूप में सामने आया है। 63% मतदाताओं ने विधायक पद प्रत्याशी के लिए प्रेमलता दवे को उपयुक्त बताया है वहीं पूर्व विधायक पारस सकलेचा को 37% लोगों ने पसंद किया है। अभी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आना बाकी है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस जनता के सर्वे को तरजीह देती है या अपनी रायशुमारी को महत्व देती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अदिति दवे सर को 35000 वोट मिले थे और महापौर के चुनाव में प्रेमलता दवे 53000 वोट लेकर आई थी और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पारस सकलेचा को लगभग 17000 वोट मिले थे।
