खबर पक्की :-रतलाम कृषि उपज मंडी से 15 किलोमीटर की दूरी पर नामली कृषि उपज उपमंडी मैं आवक बढ़ती जा रही है। गुरुवार को नामली उपमंडी में 100 से अधिक वाहनों जिसमें अनुमानित 2500 से 3000 क्विंटल जिंसों की आवक रही मगर उसके बाद भी किसानों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आए दिन इधर उधर भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को रतलाम ग्रामीण एस डी एम शिराली जैन नामली उपमंडी में निरक्षण किया गया। मंडी में किसानों द्वारा बिल व रुपए व्यापारियों द्वारा उपमंडी से 2 किलोमीटर बाहर दिए जाते है जिससे किसान नाराज दिखे वही किसान अशोक पटेल द्वारा मंडी में बड़ा इलेक्ट्रिक तोल काटे का भी कहा गया जिससे किसान व व्यापारी दोनो का समय बचेगा। मंडी मे लंबे समय से शोचालय नही होने से किसानों और महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ रहा था। मगर ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही के चलते काम समय पर पूरा नही हुआ वह काम लम्बे समय मे जा कर अब पूर्ण हुआ है,मगर अब भी पानी की पाइपलाइन के अभाव में शोचालय के उद्घाटन के बाद भी चालू नही हुआ । उक्त ठेकेदार द्वारा पूर्व में लापरवाही के बावजूद ठेकेदार को उपमंडी में अन्य ठेका दिया गया है। यह भी सोचनीय है की प्याऊ के नाम पर मात्र नांद में पानी भर देते है जब कि पानी के लिए कई माह पहले ही मशीने आई हुई है। मंडी में स्थाई कार्यो की जरूरत है जो आज तक नही हुवे। आज रतलाम ग्रामीण एस डी एम शिराली जैन के दौरे के बाद उपमंडी नामली की व्यवस्था सुधरेगी या यथावत रहेगी।
