• Thu. Sep 3rd, 2026

बाइक बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 12 घायल

BySurendra Jain

Oct 25, 2018

रतलाम/ रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूतिया से ट्रैक्टर में सवार होकर मजदूरी करने जा रहे हैं एक ट्रैक्टर ट्राली आरटीओ कार्यालय के समीप बाईक बचाने मे पलटी खा गई जिसमें 12 मजदूर घायल हो गये।सुचना मिलते ही साला खेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम भूतिया से गांव के ही गुड्डू वसुनिया के ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर मजदूरी करने जा रहे हैं थे की फोरलेन पर आरटीओ कार्यालय के सामनेदोपहर तीन बजे के लगभग बाइक बचाने में ट्रैक्टर ट्राली पलटी खा गई जिसमें सवार श्यामू पिता बद्दू, राहुल पिता बालू, मोनिका पिता बद्दू, बद्दू पिता धूलजी, सावित्री पिता पीरु, सोनू पिता धूलजी, राजू पिता बहादुर, रेखा पिता बद्दू, मनिषा पिता बंटी, राजूड़ी पिता राहुल, लीला पिता भीलजी, सीता पिता पप्पू, एतन बाई पति भूरालाल, भुरालाल पिता लालू घायल हुए हैं।
घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया वही सोनू पिता धूलजी (17) की ईलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सालाखेड़ी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!