• Wed. Jul 29th, 2026

सांसद बोले, मेरी बकरियां आजम खान की भैंस से कम नहीं, ढूंढकर लाओ, सरकार ने तलाशी के लिए टीम बनाई

BySurendra Jain

Jun 14, 2017

भोपाल। राज्यसभा सदस्य चौधरी मुन्नवर सलीम के फॉर्म हाउस से बकरे, बकरियां चोरी हो गए। एक-दो नहीं पूरे तेइस बकरे-बकरी चोरी हो गए। एक बकरे की कीमत साठ हजार रुपए से भी अधिक की बताई गई है। इस मामले में नया मोड़ आ गया। सांसद का कहना है, मेरी बकरियां ढूँढना मध्यप्रदेश सरकार का काम है। चौधरी मुन्नवर सलीम उसी समाजवादी पार्टी के सदस्य है, जिसके सदस्य आजम खान है। वही आजम खान जिनकी भैंस चोरी होने पर उत्तरप्रदेश का पूरा पुलिस महकमा परेशान हो गया था और अपराधियों की तलाश करने के बजाए भैंस खोजने में लग गया था। उत्तरप्रदेश में पुलिस ने आजम खान की भैंस की खोज की तो मध्यप्रदेश में मुन्नवर सलीम ने भी पुलिस से कहा कि उनकी बकरी की खोज की जाए। घटना मध्यप्रदेश के विदिशा क्षेत्र की है। भैंसे मुन्नवर सलीम की फॉर्म हाउस से रविवार को चोरी हुईं थीं। मुन्नवर सलीम का फॉर्म हाउस विदिशा से दस किलोमीटर दूर बेरखेड़ी गांव में है। सांसद की ओर से बकरे-बकरी चोरी की रिपोर्ट कर्मचारी की ओर से दर्ज कराई गई है। बकरे-बकरी चोरी होने की रिपोर्ट जैसे ही थाने में दर्ज हुई तुरत सब इंस्पेक्टर रामलाल विश्वकर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया। जांच अधिकारी ने धनोरा, बेरखेड़ी और पठारी हवेली गांव के संदिग्धों को पूछताछ के लिए तलब कर लिया। लापता बकरे-बकरियों का सुराग अब तक नहीं लग पाया है

error: Content is protected !!