• Sat. Oct 3rd, 2026

यौन शोषण के आरोपों के बावजूद अकबर को मंत्रिमंडल में बनाए रख मोदी सरकार ने गलत किया। 89 परसेंट जनता का मत।

BySurendra Jain

Oct 22, 2018

खबर पक्की: विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर जिस तरह यौन शोषण के आरोप लगे उसके बावजूद कई दिनों तक उनको मंत्रिमंडल में बनाए रख मोदी सरकार ने ठीक नहीं किया 89 पर्सेंट जनता का मत है कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली मोदी सरकार ने महिलाओं के इतने गंभीर मुद्दे के बावजूद एमजे अकबर को मंत्रिमंडल में बनाए रख अपनी छवि को खराब किया है। सिर्फ 11% लोगों का मानना था कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में अकबर को बनाए रखना ठीक था। जब मीडिया का अत्यधिक दबाव बढ़ गया और रोज अकबर के बारे में नए खुलासे होते गए तब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को अकबर के पास पहुंचा कर उनसे इस्तीफा लेकर जिस तरह खाना पूरी की गई उससे सरकार की छवि को धक्का लगा है। होना यह चाहिए था कि जिस दिन पहला यौन शोषण का मामला उजागर हुआ उसी दिन अकबर को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए था।

error: Content is protected !!