• Sat. Oct 3rd, 2026

इंदौर में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान चले लात-घूंसे, उषा ठाकुर की समझाइश बेकार

BySurendra Jain

Oct 21, 2018

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को कुछ लोगों के बीच विवाद होने पर जमकर लात घूंसे चले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र क्रमांक तीन की भाजपा विधायक उषा ठाकुर के मंच के पास मारपीट हुई। विधायक उषा ठाकुर माइक पर कार्यकर्ताओं को समझाइश देती रही लेकिन यह कवायद बेकार साबित हुई।
बताया जाता है कि पोस्टर लगाने को लेकर यह विवाद हुआ था। कुछ लोगों के अनुसार जैसे ही सीएम की यात्रा सदर बाजार क्षेत्र से गुजर रही थी तभी भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट आरंभ हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुबह 11 बजे महू से यात्रा की शुरुआत की। सात विधानसभा क्षेत्रों से घूमकर देर रात विधानसभा क्रमांक 2 में यात्रा का समापन होगा।
यात्रा मार्ग पर भाजपा संगठन ने भीड़ जुटाने के लिए जनप्रतिधियों और टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। यात्रा मार्ग पर झंडे-बैनर लगाने के लिए भाजपा ने निर्वाचन आयोग से अनुमति ली है। रात्रि 10 बजे बाद बगैर शोर शराबे के यात्रा जारी रखने के निर्देश भाजपा नेताओं ने पदाधिकारियों को दिए हैं।

error: Content is protected !!