• Sat. Oct 3rd, 2026

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर तीखा हमला: आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रही है मोदी सरकार

BySurendra Jain

Oct 21, 2018

खबर पक्की: आज एनडीटीवी के कार्यक्रम हम लोग में पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि यदि में वित्त मंत्री होता और नोटबंदी का निर्णय मेरे सामने आता तो मैं उस पर बिल्कुल हां नहीं करता उसके बाद भी अगर उसे लागू करने का निर्णय लिया जाता तो मैं वित्त मंत्री के पद से त्यागपत्र दे देता किंतु इस कुकर्म में शामिल नहीं होता नोट बंदी के माध्यम से सारा ब्लैक मनी सफेद करने का मौका लोगों को दिया गया उन्होंने कहा कि मैं आज सरकार जो आंकड़े दे रही है उस में हेराफेरी की जा रही है।और मैं सरकार के आंकड़ों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करता क्योंकि सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है। मोदी के बाद के विकल्प के सवाल पर उन्होंने कहा की जनता को भाजपा के झांसे में नहीं फंसना चाहिए भारत में कोई अध्यक्षीय प्रणाली नहीं है। कोई विकल्प की जरूरत नहीं है। विकल्प खुद-ब-खुद पैदा होता है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह फेल हुई है और इसीलिए हर बात के लिए 2022 की बात करने लगी है। आर एस एस के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी सोच बिल्कुल नहीं बदली है।यही कारण है कि चुनाव आते ही उन्होंने फिर मंदिर मंदिर जपना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार चरम पर है और ढाई लोग इस सरकार को चला रहे हैं और 2019 में भाजपा किसी भी हालत में दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाएगी अगर झारखंड बिहार महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में जो गठबंधन बने हैं वह कायम रहते है तो भाजपा सत्ता में नहीं लौटेगी।

error: Content is protected !!