• Mon. Sep 14th, 2026

किसानों के परिवारों से आज मिलेंगे शिवराज, सिंधिया करेंगे 72 घंटे का उपवास

BySurendra Jain

Jun 14, 2017
मंदसौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर जाएंगे। यहां वे किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान वे एक-एक करोड़ के मुआवजे का चेक भी दे सकते हैं। उधर, कांग्रेस भी सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने जा रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दूसरे नेता भोपाल में 72 घंटे का उपवास शुरू करेंगे। बता देंं कि मंदसौर में पुलिस की फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई थी। शांति की अपील करते हुए शिवराज ने अनशन भी किया था।
– लोकल एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान मंदसौर जिले में छह जगहों का दौरा कर सकते हैं। पुलिस और सरकार को लेकर लोगों में अभी भी नाराजगी है। इसलिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीएम को ज्यादातर जगह हेलिकॉप्टर से ले जाया जाएगा।
– मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से मंदसौर पहुंचेंगे। इसके बाद वे रोड के जरिए बड़वन, लोध जाएंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से नयाखेड़ा, पिपलियामंडी, बूढ़ा और फिर सुवासरा के लिए उड़ान भरेंगे।
मारे गए किसान कहां से थे?
– इस किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में 6 किसान की मौत हो गई थी। 32 साल के घनश्याम बड़वन से थे। इसके अलावा 40 साल के कन्हैयालाल चिल्लौद पिपलिया के रहने वाले थे।
– 5 साल के बबलू टकरावद और 17 साल के अभिषेक बरखेड़ापंत से थे। वहीं, चैनराम नयाखेड़ा के रहने वाले थे।

You missed

error: Content is protected !!