खबर पक्की :27 सितम्बर को हमने खबर लगाई थी हत्यारी नगर निगम कुंभ कर्णी प्रशासन क्योंकि इस दिन नामली निवासी मुन्नीबाई बाइक से अपने पति के साथ नामली से रतलाम इलाज हेतु आई थी। लेकिन छतरी पुल की एप्रोच रोड नहीं बनाने के कारण गड्ढे में बाइक उछलकर छतरीपुल पर गिर गई थी।उसके बाद रतलाम में प्राथमिक इलाज के बाद बड़ोदरा गुजरात इलाज चला मगर आज गुरुवार को मुन्नीबाई का स्वर्गवास हो गया। 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री से लोकार्पण के बावजूद उसकी अप्रोच रोड नहीं बनाना आपराधिक लापरवाही है। और निगमायुक्त की आपराधिक लापरवाही ने एक निर्दोष को मोत के घाट उतार दिया। नामली की महिला की मौत से प्रशासन को सावधान हो कर आने वाले समय में ऐसी घटनाओं को रोकने की तत्परता दिखानी होगी नही तो नगर निगम की लापरवाही और भी जाने ले सकती है। और मुन्नी बाई की असामयिक मौत में नगर निगम का हाथ होने के कारण नगर निगम के खिलाफ पुलिस को आपराधिक लापरवाही का केस दर्ज करना चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही अधिकारी करने की जुर्रत ना करें।
