• Wed. Sep 2nd, 2026

मतदान करेंगे लोगों को भी करेंगे जागरूक, पत्रकारों ने ली शपथ

BySurendra Jain

Oct 18, 2018

रतलाम /नवीन कलेक्टोरेट भवन में जावरा से आए पत्रकारों ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के साथ शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए भी संकल्प लिया। इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जैन भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पत्रकारों ने शपथ ली कि हम सभी पत्रकार भारत के नागरिक होकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में यह शपथ लेते हैं कि हम शत प्रतिशत मतदान करेंगे तथा अपने सभी संचार माध्यम जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया इंटरनेट आदि के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ताकि भारत का लोकतंत्र सशक्त हो सके। हम प्रयास करेंगे कि शत प्रतिशत मतदान हो और रतलाम जिला एक नया इतिहास बनाएं।

You missed

error: Content is protected !!