• Wed. Sep 2nd, 2026

सड़क किनारे खड़ी बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

BySurendra Jain

Oct 15, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ स्टेशन रोड थाना अंतर्गत प्रतापनगर स्थित महेश्वरी प्रोटींस के सामने खड़ी एक बाइक को क्रेन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मटका कुल्फी व्यवसाई गफ्फार पिता बादशाह 28 साल निवासी कोठारी वास मटका कुल्फी में उपयोग आने वाले डिब्बे को लेने के लिए प्रताप नगर अपने मुंह बोले मामा आत्माराम पिता माधव जी के घर गया था वहां से डिब्बे लेकर मोटरसाइकिल पर बांध रहा था तभी उधर से निकल रही क्रेन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें गफ्फार की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस मौके पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में विवेचना की जा रही।

You missed

error: Content is protected !!