रतलाम / डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवनी, बिलडी रेलवे स्टेशन के बीच 2 दिन पूर्व मिला अज्ञात युवक का शव का सोमवार को शिनाख्त हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह भी पाया कि मृतक की हत्या कर पटरी पर फेंका गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मोरवी जिले के सुलतानपुर निवासी एक व्यक्ति टाइल्स बनाने की फैक्ट्री में मजदूरों को ठेके पर देने का कार्य करता था। वह मध्य प्रदेश मजदूर ले जाकर वहां कार्य करवाता था।उसी दौरान एक महिला से प्रेम प्रसंग हो गया और वह उस महिला के घर पर आने जाने लगा सूत्र बताते हैं कि उक्त महिला कुछ दिनों पूर्व भी अपने पति को बताए बिना उसके साथ काम पर चली गई थी। गत दिनों भी वह उक्त महिला से मिलने के लिए आया हुआ था जिसे रात्रि में उसके पति ने देख लिया उसके बाद उसे पत्थरों से कुचलकर पटरी पर फेंक दिया ताकि किसी को पता ना चले लेकिन पुलिस ने जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त करते हुए हत्यारे तक पहुंच गई।
