• Thu. Sep 3rd, 2026

सौ प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान कर रही है हर सम्भव प्रयास

BySurendra Jain

Oct 13, 2018

मध्यप्रदेश में चुनाव का आगाज हो चुका है राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रही है । वही रतलाम जिले की निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर रूचिका चौहान रतलाम जिले में सौ प्रतिशत मतदान करवाने में लगी हुई है जिले में पांचों विधानसभा में मतदान को लेकर हर रोज मतदान के लिए जनता में जागरूकता करवाने के लिए कभी रैली तो कभी नुक्कड़ सभा करवाए जा रही है वही कलेक्टर सहित अन्य अधिकारीयो ने मतदान के लिए एक शार्ट फ़िल्म भी बनाई थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई ।

शनिवार को एस डी एम तहसीलदार के साथ ही नामली नगर से जुड़े अनेक अधिकारियो के साथ ही नगर के दिव्यांग एवं नगर के समस्त स्कूल के छात्र व छात्राओं सहित नगर में जागरूकता रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर परिषद पहुची नगर भृमण के दौरान नगर में अनेको जगह नागरिकों द्वारा फूलों से रैली का स्वागत किया गया वही नगर परिषद मैदान में कलाकारों द्वारा मतदान जागरूकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक किया गया जिसको नगर की जनता ने खूब सराहा गया व मतदान मशीन के बारे में डेमो कर जनता को समझाया गया मतदान करने के लिए संकल्प भी दिलवाया

You missed

error: Content is protected !!