• Sat. Oct 3rd, 2026

यातायात जागरूकता वाहन गांव गांव में घुमेगा, आम जनता को यातायत नियमो की देगा जानकारी

BySurendra Jain

Oct 12, 2018

रतलाम। लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए रतलाम पुलिस ने एक ओर पहल की है। एक वाहन को विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसपर लगी एलईडी पर अलग-अलग चित्रों के माध्यम से लोगों को जरूरी नियमों से अवगत करवाया जा रहा है। वाहन केवल शहर ही नहीं बल्कि गावं-गांव में जाकर चौराहों पर खड़ा किया जाएगा और इसके माध्यम से लोगों को जरूरी नियम सिखाए जाएंगे। एसपी गौरव तिवारी और एएसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को वाहन एसपी ऑफिस के बाहर खड़ा किया गया।

रतलाम पुलिस द्वारा यातायात सुचारू और बेहतर बनाने के लिए एसपी श्री तिवारी और एएसपी श्री शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को अलग-अलग तरीकों से प्रेरित भी किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों के चालान भी बनाए जा रहे है। इसी कड़ी में रतलाम पुलिस द्वारा इस वाहन को अलग-अलग चौराहों और विशेषकर ऐसे स्थानों पर खड़ा किया जाएगा जहां से गुजरने वाले इससे सीखे ल सकें। स्लाईड के माध्यम से लोगों को जुर्माने और सजा के प्रावधानों के बारे में भी बताया जाएगा जिससे वे सतर्क रहें।

गावं-गांव फैलाएंगे जागृति…

एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि आमतौर पर यह देखने को मिल रहा है कि शहर की अपेक्षा गांवो में लोगों और खासकर युवा वर्ग को वाहन चलाना तो आता है, लेकिन उन्हें यातायात नियमों का बिल्कुल ज्ञान नहीं है। इसके कारण लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों में सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है। इसके लिए वाहन को बनवाया गया है। इसमें लगी एलईडी के माध्यम से खासकर गांवो में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे उसका पालन कर सकें। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन पर लगी एलईडी पर स्लाईड शो के माध्यम से लगातार चित्र बदलेंगे। हर चित्र में सीधे और लुभावने तरीके से यातायात नियम की जानकारी है जो लोगों को नियमों को समझने और पालन करने में मदद करेगी।

इन नियमों का पालन अनिवार्य..

-वाहनों पर फैंसी व स्टाइलिश नबर प्लेट या नंबर प्लेट पर किसी भी प्रकार का स्टीकर या नाम न लिखा हो।

-वाहन के आगे व पीछे दोनों तरफ नंबर लिखे हो।

-गैर व्यवसायिक वाहन पर न बर प्लेट विधिवत मापदण्ड अनुसार लगी हो, सफेद रंग की प्लेट पर काले रंग से नंबर अंकित हो।

-व्यवसायिक वाहनों पर पीले रंग की प्लेट पर काले रंग से नंबर अंकित हो ।

-हेलमेट, सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से घारण करे ।

-शराब पीकर वाहन न चलाये ।

-तेजगति व लापरवाही से वाहन न चलाये ।

-दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठायें ।

-चार पहिया वाहनों मे ब्लैक फि ल्म का उपयोग न करे ।

-वाहनों मे प्रेशर हार्न, सायरन एवं हुटर न लगाये ।

-अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे।

-वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे ।

-ट्रैफि क सिग्नल का पालन करे । रेड लाइट पर रूके।

-हाईवे पर चलते समय लगाये गये यातायात संकेतों के अनुसार ही वाहन चलाये।

-वाहन से स बंधित सभी दस्तावेज अपने साथ रखे एवं चैकिंग के दौरान मांगे जाने पर दस्तावेज दिखाए तथा सहयोग

-वाहन में किसी भी प्रकार का मोडिफिकेशन बिना आरटीओ की अनुमति के न किया जाए।

error: Content is protected !!