• Thu. Sep 3rd, 2026

सड़क हादसे में एक की मौत 

BySurendra Jain

Oct 13, 2018

खबर पक्की- रतलाम/ उद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रलोक नगर मार्ग पर राजीव नगर के समीप सरकारी स्कूल के सामने एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उद्योगी क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार सुनील मीणा पिता कमलेश मीणा 32 वर्ष निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 2 सैलाना यार्ड के पीछे दोपहर 3.30 बजे अपनी बाइक से रेल नगर स्थित मकान का किराया लेकर आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया जिससे सुनील के सीने में वह सिर पर चोट आई घायल सुनील को लेकर हेमंत मीणा पिता लक्ष्मी नारायण मीणा एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां पर कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई । हेमंन्त को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी।

You missed

error: Content is protected !!