• Sat. Aug 1st, 2026

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस सर्तक, जिले मे चार हजार से अधिक पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही

BySurendra Jain

Oct 12, 2018

खबर पक्की- रतलाम/विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह तैय्यार है। चुनाव में कोई भी असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर पाए ,इसके लिए शरारती तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी प्रदिप शर्मा ने बताया कि जिले से लग रही राजस्थान की सीमा पर 15 पुलिस चेक पोस्ट व चौकियां शुरू की जा रही है। जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पुलिस जांच करेगी। वहीं संदिग्ध नजर आने पर कार्रवाई करेगी। एएसपी प्रदिप शर्मा ने बताया कि चुनावी तैयारियों के चलते चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने सुरक्षा बल सीआरपीएफ की 5 कंपनिया, एस एफ की दो कंम्पनी, जिला बल के 450 जवान,600 विशेष पुलिस बल के अधिकारी,ग्राम सुरक्षा समिति व कोटवार, 260 से अधिक होमगार्ड जवान, थानों पर तैनात पुलिस बल व्यवस्थाओं को संभालेंगे। कम्पनीया 15 से रतलाम में आना शुरू हो जाएगी। इनके आने के बाद फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। जिले में फरार वारंटियों पर सतत कार्रवाई की जा रही है। इनमें स्थाई, गिरफ्तारी व फरार वारंटी शामिल है।
जिले में 57 से अधिक लोगों के विरूद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है साथी 4000 से अधिक लोगों का 107,116 के तहत कार्रवाई कर बाॅडओवर करवाया गया है।
इसके अलावा वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!