खबर पक्की, 26 नवंबर, भोपाल। मध्यप्रदेश में जिला प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का पद छोड़ दिया है। अब कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप को इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
नई व्यवस्था के तहत मंत्री चैतन्य काश्यप अब भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री के इंदौर का प्रभार छोडऩे के बाद यह जिम्मेदारी काश्यप को दी गई है।
मोहन यादव ने छोड़ा इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री का पद, चैतन्य काश्यप को मिली नई जिम्मेदारी
