नई दिल्ली : राफेल सौदे को लेकर भारत में गरमाई सियासत के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण फ़्रांस में हैं, जहां वह आज रफ़ाल बनानेवाली कंपनी दसॉ की फ़ैक्टरी जाएंगी। हालांकि, उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के फ्रांस दौरे पर सवाल उठाया है ।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री की फ्रांस यात्रा को ‘राफेल विवाद’ पर ‘पर्दा डालने’ की कोशिश वाला करार दिया है। वहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार को जरा भी एहसास नहीं था कि दसॉल्ट एविएशन अनिल अंबानी की रिलांयस से करार करने वाली है।
