खबर पक्की: अक्सर विवादों में रहने वाले सैलाना विधायक संगीता चारेल के पति विजय चारेल को आज जावरा पुलिस ने स्थाई वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। जावरा के किसी आदमी को विजय चारेल ने ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। और 138 के अंतर्गत चेक बाउंस का मामला चल रहा था। बार-बार वारंट इश्यू होने के बावजूद विधायक संगीता चारेल के पति विजय चारेल कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी कर रखा था। इसी आधार पर आज उन्हें गिरफ्तार किया गया व सैलाना से गिरफ्तार करके उनको जावरा ले जाया गया।
