• Tue. Sep 15th, 2026

नागदा-उन्हेल रोड पर कार और ट्रक की टक्कर में महिला की मौत

BySurendra Jain

Oct 11, 2018

नागदा, उज्जैन। राजस्थान में माता देवी के मंदिर जा रहा उज्जैन का एक परिवार वाहन नागदा में दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में एक महिला की मौत की सूचना है और करीब 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नागदा से 10 किमी पहले बरखेडा माडन फंटे पर उनकी कार का पहिया फट गया, इससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में घायलों को नागदा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम जगदीश, उनकी माता सीताबाई (50), पत्नी कृष्णा (30), बेटी याचिका(9), टीना(6), दीक्षा(3), काका गुलाब पिता देवाजी(48), काकी सुनीता(40), बहन सपना(30) और ड्राइवर संतोष पिता रमेश(26) हैं।

error: Content is protected !!