रतलाम। एक सप्ताह पूर्व धामनोद से लापता हुए किसान का शव ग्राम आंबापुरा प्रतापगढ़ (राज.) में मिला। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी व लापता किसाने के परिवार के लोग आंबापुरा पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी गौरीशंकर उर्फ गट्टूलाल 2 अक्टूबर को घर से यह कहकर निकला था की वह रतलाम में बैंक से रुपए निकालने जा रहा है। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग 2 अक्टूबर की शाम से उसे तलाश करना प्रारंभ कर दिया था, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। काफी तलाश करने के बाद भी गौरीशंकर का पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने 5 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई। चौकी प्रभारी अल्पेश सिंगाड़ ने बताया कि बांसवाड़ा पुलिस से जानकारी मिली है कि 9 अक्टूबर को एक व्यक्ति का शव ग्राम आंबापुरा में स्थित एक डेम में मिला है। जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह अल्केश सिंगाड़, गौरीशंकर का भाई देवीलाल व परिवार के अन्य लोग आंबापुरा पहुंचा। जहां उन्होंने मृतक की शिनाख्ती गौरीशंकर के रुप में की। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धामनोद से लापता किसान का शव का आंबापुरा राजस्थान में मिला
