रतलाम। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश में जिलेभर में चलाई जा रही वाहन चेकिंग व अवैध शराब धरपकड़ मुहिम के दौरान माणक चौक पुलिस ने मंगलवार की देर रात को एक कार से 7 पेटी अवैध शराब जप्त की है।
माणक चौक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार करमदी की ओर से आ रही कार एमपी 09 सीसी 2571 को रोक कर तलाशी ली जिसमें 7 पेटी अवैध शराब मिली पुलिस ने कार से रामचंद्र पिता भवर सिंह सोनगरा निवासी नामली को गिरफ्तार कर लिया वही धर्मेंद्र पिता कैलाश व कन्हैयालाल पिता लक्ष्मण निवासी नामली मौके फरार हो गए। रामचंद्र ने पुलिस को पुछताछ मे बताया कि उक्त शराब बडनगर से भरकर नामली ले जा रहे थे। कार के आगे कांच पर (प्रेस) पिछे कांच पर (पार्षद) लिखा हुआ है। कार इंदौर किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है पुलिस तलास कर रही है। माणक चौक पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को दोपहर पश्चात न्यायालय में पेश किया।
पार्षद और प्रेस लिखे वाहन में ढोही जा रही थी अवैध शराब, धराये
