खबर पक्की । ग्राम धराड़ में स्कूली छात्रों द्वारा बुधवार को एक मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगो ”सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” की तर्ज पर अपना वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया रैली में बच्चे हाथों में मतदान जागरूकता सम्बन्धित स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लेकर नारे लगाते हुये चल रहे थे जिनको स्कूल स्टाफ निर्देशित कर रैली में रहे । स्वीप प्लान के तहत निर्वाचन कार्यालय 219 रतलाम ग्रामीण द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धराड़ के स्कूली बच्चों के माध्यम से डेढ़ किलोमीटर स्कूल से पंचायत तक मतदान निर्वाचन जागरूकता रैली निकाल व नुक्कड़ नाटक से लोगो को अपने मत का सही उपयोग करने के लिए सन्देश देकर जागरूक कीया गया । वही स्कूली छात्राओं ने पंचायत के बाहर नुक्कड़ नाटकों द्वारा गाँव की भाषा में बात कर अपने मत का सही उपयोग कर एक अच्छे उमीदवार का चयन कर भारत के निर्माण की बाते लोगो को समझाई । इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एसडीएम रतलाम ग्रामीण सिराली जैन, नोडल अधिकारी एम एल डामर, बीईओ रतलाम ,अमित झा, दिलीप वर्मा ,सत्यनारायण माली ,जितेंद्र बैरागी के द्वारा लोगों को इस बार छेत्र में सो प्रतिशत निष्पक्ष मतदान करने की बात कही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने वोट का सही प्रयोग कर सो प्रतिशत मतदान करने में सहयोग करें वही प्राचार्य समरथ भूरिया ने भी ग्रामीण लोगों को बिना किसी प्रलोभन में आकर अपने मत का उपयोग करने की बात कही इस दौरान विद्यालय प्राचार्य भूरिया ,अशोक व्यास ,आर एस दादोरिया , ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमावत ,उपसरपंच मनोज राठौड ,रोजगार सहायक विनोद डामर, स्कूल स्टाफ ,क्षेत्र के बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,ग्रामीण आदि उपस्थित रहे । मतदाता जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक से खुश होकर पंचायत सचिव ने सभी बच्चों को पंचायत की ओर से चॉकलेट वितरित की गई एवं बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया ।
