खबर पक्की: रतलाम जिले में चुनाव आचार संहिता संबंधित बड़ी गाज आज जावरा सीएमओ एपीएस घर वालों पर गिरी और उन्हें निलंबित कर दिया गया उल्लेखनीय है कि 6 तारीख को अमित शाह की जावरा की सभा से पहले चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी चुनाव आचार संहिता लागू होते हैं जनप्रतिनिधियों से सारी गाड़ियां वापस बुला लेना पड़ती है सरकारी गाड़ियों की सूची को देख कर जावरा एसडीएम ने सीएमओ से पूछा था कि क्या नगर पालिका अध्यक्ष को कोई गाड़ी आवंटित है जिस पर सीएमओ ने जवाब दिया था कि नहीं उनके पास कोई गाड़ी आवंटित नहीं है जबकि अमित शाह की सभा स्थल पर उनकी गाड़ी देखी गई थी अतः एसडीएम को गलत बयानी करने पर और चुनाव कार्य में गंभीरता नहीं बरतने पर एसडीएम ने इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को थी और कलेक्टर की अनुशंसा पर संभागायुक्त ने आज निर्णय लेते हुए जावरा CMO को निलंबित कर दिया।
