• Tue. Sep 1st, 2026

 पिकअप ने बालिका को कुचला, मौके पर ही मौत

BySurendra Jain

Oct 8, 2018

खबर पक्की- रतलाम /स्टेशन रोड थाना अंतर्गत राजीव नगर में सड़क पार करते समय एक 10 वर्षीय बालिका को पिकअप ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुष्पा पिता हरचंद गामड उम्र 10 वर्ष निवासी बालनवाड़ा झाबुआ हाल मुकाम राजीव नगर रतलाम अपने मामा प्रकाश के यहां रही थी। दोपहर 3:30 बजे के लगभग मकान के सामने हेडपंप पर पानी भरने जा रही थी तभी पिकअप वाहन में चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया प्रकरण दर्ज कर पुलिस ड्राइवर की तलाश में कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!