• Tue. Sep 1st, 2026

पुलिस की धरपकड़ तेज, 144 लीटर अवैध शराब पकड़ी

BySurendra Jain

Oct 8, 2018

खबर पक्की: चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस ने अपनी धर पकड़ तेज कर दी है। जावरा के ग्राम बहादुरपुर में जो की थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में लगता है के राजेंद्र सिंह पिता बगदीराम राठौर को गिरफ्तार कर उसके घर से 11 पेटी देसी प्लेन और मसाला शराब बरामद की इसी प्रकार कल्लू खान पिता शौकत निवासी कुमहारी पूरा के घर से 6 पेटी देशी मसाला शराब बरामद की दोनों जगह से कुल 144 लीटर शराब बरामद की गई है दोनों अवैध शराब विक्रेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!