रतलाम/चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासनिक अमला आया हरकत मे संपत्ति विरूपण के तहत शहर के विभिन्न कालोनियों में बिजली खंबो पर लगे हुए बैनर पोस्टर को हटवाए ।इस दौरान जिलाधिश ने दुकानदारों पर दो-दो हजार रूपये फाइन करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए।
जिलाधीश रुचिका चौहान एसपी गौरव तिवारी, एडीएम जितेन्द सिह चौहान, शहर एसडीएम राहुल धोटे, निगम आयुक्त ए.के सिंह नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान सहित प्रशासनिक अमला गली मोहल्लों में भ्रमण पर निकले शासकीय भवन व बिजली पोल पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाए गए। अमला दो बत्ती चौराहा न्यू रोड जेल रोड सैलाना बस स्टैंड काटजू नगर सुभाष नगर राजेंद्र नगर गौशाला रोड पटेल कॉलोनी बाजना बस स्टैंड चांदनी चौक सहित अनेक मोहल्लो से बैनर पोस्टर उतरवाए तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी, कलेक्टर एक्शन मोड में संपत्ति विरूपण के तहत शहर में घूम कर कार्रवाई की
