रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत ग्राम पल्दुना में किसानों द्वारा अपने आप को ठगा सा महसूस किया जा रहा है । किसानों का आरोप है कि हमारा बैंक आफ इंडिया में खाता है व उस खाते से प्रधानमंत्री फसल बीमा 2017 की प्रीमियम काटी गई थी । हमारा क्लेम भी पास हुआ है मगर बैंक द्वारा हमे अभी तक राशि नही दी गई हम चक्कर लगाते लगाते थक गए है वही बैंक प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि हमने क्लेम कम्पनी के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया है उनके द्वारा पहले 22 सितम्बर व बाद में 29 सितम्बर को बैको के खाते में राशि डालने का कहा था मगर अब अधिकारी फोन भी रिसीव नही कर रहे है अब शनिवार को ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह व मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज शिंग चौहान किसान सम्मेलन जावरा करने वाले है मगर किसानों की पीड़ा सुनने वाला कोई नही है चुनाव नजदीक है व किसानों के साथ इस प्रकार का व्यवहार चुनावी परिणामो पर भी असर डाल सकता है क्या जिम्मेदार अब भी जागेंगे या विपक्ष को मुद्दा देगे।
