• Mon. Sep 14th, 2026

संवाद कौशल पर आयोजित हुई व्यक्तित्व शाला

BySurendra Jain

Sep 14, 2026


खबर पक्की, 14 सितम्बर, रतलाम। स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व शाला की प्रथम कार्यशाला Communication Skills (संचार कौशल) विषय पर रामकृष्ण आश्रम में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, आत्मविश्वास तथा बेहतर संचार कौशल के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना रहा। ये व्यक्तित्व विकासशाला निरंतर विद्यार्थी हित में प्रत्येक रविवार को आयोजित होगी

इस कार्यशाला का आयोजन सृजन भारत के प्रकल्प ‘सृजन रोजगार सेतु’ के अंतर्गत किया जायेगा। प्रकल्प का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य की कार्यक्षेत्रीय चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

कार्यशाला में संस्था संयोजक अनिल झालानी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया। शाला के मेंटर रक्षित मेहता ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए संचार कौशल के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर निसर्ग दुबे एवं जुबेर आलम सहित सृजन रोजगार सेतु के साथी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

error: Content is protected !!