• Sun. Sep 13th, 2026

सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में मोदी जी के 25 वर्ष, मोदीजी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को -आशीर्वाद का दिया- से शुरू होगा एक माह का सेवा संकल्प अभियान

BySurendra Jain

Sep 13, 2026

खबर पक्की, 13 सितंबर, रतलाम। भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिन पर ‘सेवा पखवाड़ाÓ मनाती है लेकिन इस बार 07 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी के संवैधानिक प्रमुख (मुख्?यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। इसलिए भाजपा ने उनके जन सेवा और समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है। इसका शुभारंभ मोदीजी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को हितग्राहियों द्वारा ”आशीर्वाद का दीयाÓÓ का प्रज्वलन कर किया जाएगा। आज के दौर में सरकारों का 5 वर्ष पूरा होना भी एक उपलब्धि होती है, ऐसे में मोदीजी द्वारा 25 वर्षों तक लगातार जनता का आशीर्वाद पाकर सेवा करना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
ये जानकारी भाजपा की प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना व नीरज बरमेचा मंचासीन रहे। श्रीमती सोनी ने कहा कि मोदी जी ने जब देश का नेतृत्व संभाला, तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था। लेकिन आज भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की जो अलग पहचान बनी है। प्रधानमंत्री मोदी जी को 37 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिले है जो 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है। प्रधानमंत्री जी ने देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 4.5 करोड़ से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया। 12 करोड़ इज्जत घरों (शौचालयों) का निर्माण कराने के साथ 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा गया। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। उनके कार्यकाल में 200 करोड़ कोविड के मुफ्त टीके उपलब्ध कराना भी सामान्य घटना नहीं है।
श्रीमती सोनी ने बताया कि भाजपा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से एक माह के दौरान जन-जन तक पहुंचकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगी। इनका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी की सेवा यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनता के बीच ले जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर प्रदेश भर में ”सेवा दिवसÓÓ मनेगा। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, उसके बाद शाम 7 बजे प्रदेश के सभी 71930 बूथों पर ”आशीर्वाद का दीयाÓÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
17 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य विकसित भारत की कल्पना जैसे विषयों पर प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए सेवा कार्यों और विकसित भारत की संकल्पना पर चित्रकारी, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आंगन मिलन सेवा अभियान में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों व उनकी माताओं की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। 7 अक्टूबर को मोदी जी के हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न गांवों और क्षेत्रों को जोड़ते हुए जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी और विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा। इसी प्रकार अन्य सेवा गतिविधियां भी पूरे माह आयोजित होंगी। अभियान में मोदी जी की जन्म स्थली वडनगर से कर्म स्थली वाराणसी तक 20 सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी, इनमें 13 यात्राएं मध्य प्रदेश से गुजरेगी। अभियान के कार्यक्रमों में युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रहेगी।
मोदी जी का 25 वर्षों का स्वर्णिम काल – चेतन्य काश्यप
पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि लोक सेवक के रूप में प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम काल रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में देखो अथवा देश के प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने अपने सेवा और सुशासन के आदर्श मापदण्ड स्थापित किए हैं। गुजरात देश का आज अग्रणी राज्य है और मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपना वर्चस्व लगातार फैला रहा है। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत का गौरव बढ़ रहा है। वे विकसित भारत 2047 की संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे देश का भविष्य सुदृढ़ होगा। 17 सितम्बर को उनके जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा और 7 अक्टूबर को मोदी जी 25 वर्ष का स्वर्णिम काल पूर्ण करेंगे। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अभियान के तहत होने वाली सभी गतिविधियों को भाजपा वृहद स्तर पर आयोजित करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत में हितग्राही दीया जलाकर मोदी जी के प्रति आशीर्वाद प्रकट करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!