जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत ललवानी पूर्व अध्यक्ष अभय सेठिया उपाध्यक्ष सुशील कांठेड़ इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल धारीवाल मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन जयंतीलाल फरिया फतेह लाल कोठारी महेंद्र गादिया विजेंद्र गादिया दीपेंद्र कोठारी के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न ग्रुप्स के 200 से अधिक jsg के सदस्यों के साथ पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज साहब के 2 अक्टोबर को रतलाम में दर्शन किए और जैन सोशल ग्रुप के बारे में जानकारी दी, जैन संस्कृति संरक्षण अभियान द्वारा उठाये गए प्रश्नों पर, पूज्य मुनि श्री का जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के पदाधिकारियों को उपदेश दिया और कहा की जैन नाम जुडी हुई कोई भी संस्था जैन सिद्धान्तों के विपरीत कार्य करती है तो उसका विरोध है लेकिन आपने बताया की आप जैन सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है और हमने कभी जैन सोशल ग्रुप का बहिष्कार करने की बात नहीं कही है
जैन सोश्यल ग्रुप फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत ललवानी एवं पदाधिकारीयो द्वारा सार्वजनिक रूप से जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा किये गए गलत कार्यो की निंदा करते हुए भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने का आश्वासन दिया और करने वालो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का भी विश्वास दिलाया।
जैन सोशल ग्रुप जैन सिद्धांतों के अनुरूप काम करता रहेगा, मैंने बहिष्कार का कभी नहीं कहा: मुनि प्रमाण सागर जी
