खबर पक्की: कल 6 अक्टूबर को अमित शाह के जावरा आगमन पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की अग्नि परीक्षा है जावरा महावीर सेना राजपूत करणी सेना सपाक्स समाज परशुराम युवा मंच और अन्य अनेक समाज एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रहे है एकजुट होकर कल पूरे जावरा बंद का आह्वान किया है और अमित शाह के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है सभी समाजों का जोर इस बात पर है की आलोट में प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत का जो ऐतिहासिक विरोध स्वरूप बंद हुआ था उससे भी ज्यादा और उससे भी मजबूत तरीके से इस बंद को किया जाए और जनता की ताकत को दिखाया जाए अगर कल का जावरा बंद ऐतिहासिक रूप से सफल हो जाता है तो आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह भाजपा के लिए खतरे की घंटी साबित होगा। यहां देखने वाली बात यह होगी कि ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता उस समाज से आते हैं जो इसका विरोध कर रहे हैं अब नेता और कार्यकर्ताओं की अग्नि परीक्षा है कि वह पार्टी के कार्यक्रम को आंख मीच कर महत्व देते है या जनता की वाजिब मांग के लिए उनके समर्थन में जाते हैं एक तरफ जनता अपनी ताकत दिखाने के लिए अड़ी हुई है देखना दिलचस्प होगा कि जनता जीतती है या भाजपा
