• Tue. Sep 1st, 2026

रतलाम ग्रामीण से करण सिंह मौर्य ने भाजपा के टिकट पर दावा ठोका, प्रभात झा को सौंपी दावेदारी।

BySurendra Jain

Oct 4, 2018

नामली(रतलाम):–भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व जावरा में 6 अक्टूम्बर को किसान महासम्मेलन को संबोधित करने के लिए प्रवास हो रहा है जिसका जायजा लेने आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा प्रदेश महामंत्री बंसीलाल गुर्जर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे जिलाध्यक्ष कानसिंग चौहान रतलाम से जावरा जाने के दौरान नामली उत्तमस्वामी जी के मुखबिंद से चल रही भागवत कथा में उत्तमस्वामी जी से आशीर्वाद लेने पहुचे जैसे ही यह बात नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुची वह भी अतिथियों का स्वागत करने पहुचे व साफा व हार पहना कर स्वागत किया गया वही रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में नए चेहरे को लेकर कार्यकर्ताओ में जोश देखने को मिला भाजपा मंडल द्वारा बताया गया कि सेमलिया सरपंच प्रतिनिधि पंचायत राज प्रकोष्ट संयोजक नामली मंडल करणसिंग मौर्य द्वारा दावेदारी को भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अपनी भाजपा के प्रति लगाव को लेकर अपना परिचय ओर दस्तावेज सोपे गए व अपनी विधायक के लिए दावेदारी बताई गई ।

You missed

error: Content is protected !!