रतलाम। जिला चिकित्सालय के तत्कालिन लेखापाल ने गलत तरिके से 6 लाख 40 हजार रुपए के भुगतान किए जाने के मामले सीएमएचओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लेखापाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने स्टेशन रोड थाने पर लिखित शिकायत दी थी जिसमें उन्होंने बताया 1 अप्रैल 2016 से 11 जनवरी 2017 के बीच तत्कालिन लेखापाल के.के. बाथम ने गलत तरीके से 6 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
